Home » अंतर्राष्ट्रीय » *मंदिर ट्रस्ट कमेटी के मौन पर सवाल बैठक में कोरिडोर निर्माण में बाधक अतिक्रमण हटाने* *मंदिर की भूमि पर संचालित पेट्रोल पंप की लीज रद्द करने धर्म प्रेमियों ने दिया पत्र*

*मंदिर ट्रस्ट कमेटी के मौन पर सवाल बैठक में कोरिडोर निर्माण में बाधक अतिक्रमण हटाने* *मंदिर की भूमि पर संचालित पेट्रोल पंप की लीज रद्द करने धर्म प्रेमियों ने दिया पत्र*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*मंदिर ट्रस्ट कमेटी के मौन पर सवाल बैठक में कोरिडोर निर्माण में बाधक अतिक्रमण हटाने*

*मंदिर की भूमि पर संचालित पेट्रोल पंप की लीज रद्द करने धर्म प्रेमियों ने दिया पत्र*

दमोह बांदकपुर धाम प्रदेश एवं बुंदेलखंड का प्रमुख हिंदूतीर्थ है।वर्षों से यहां के विकास की बात उठ रही।सरकार द्वारा 100 करोड़ की राशि से भव्य कोरिडोर प्रस्तावित है। लेकिन धरातल पर डेढ़ वर्ष बाद भी कोई प्रमुख निर्माण यात्रियों को सुविधा दिखाई नहीं दे रही।

धाम मंदिर के विकास व्यवस्था की सबसे बड़ी जिम्मेदारी वर्षों पुराने मंदिर ट्रस्ट कमेटी की है। जिसको जगाने के लिए जिले के अनेक धर्म प्रेमी भक्तों ने एक लिखित पत्र दिया।जिसमें कोरिडोर निर्माण में आ रही अनेक बाधाओं यात्रियों की परेशानी से जुड़े विषय थे।

*”कमेटी से धर्म प्रेमी भक्तों की मुख्य मांगें”*

कोरिडोर निर्माण की धीमी गति ,गुणवत्ता, मजबूती विस्तार,बाधक अतिक्रमण हटाने,ट्रस्ट की भूमि पर संचालित पेट्रोल पंप की लीज रद्द करने।उक्त भूमि को कारीडोर निर्माण एवं श्रद्धालुओं के लिए उपयोग हेतु लाने मांग रखी,जल भराव का मुद्दा,राजस्थानी लाल पत्थर से निर्माण कार्य करने ,पुराने वृक्षों पेड़ों मंदिर बगीचा के संरक्षण ,कोरिडोर में धाम के दर्शनीय स्थल गोवर्धन पर्वत, रूहानिया क्षेत्र,दादा नित्यानंद समाधि स्थल को जोड़ने, व्यवस्थित

गौशाला,हजारों कांवड़ यात्रियों की व्यवस्था। स्थानीय रहवासियों,गरीब हिंदू दुकानदारों को उचित मुआवजा सहित धाम के विकास सुरक्षा सम्मान से जुड़े अनेक विषय रखें गए।

*”मंदिर ट्रस्ट ने इन विषयों पर दिया भरोसा”*

अतिक्रमण हटाने नोटिस दिए गए जिला प्रशासन कार्यवाही करें।जल भराव से बचने लगभग 20 करोड़ का अलग प्लान बन रहा है।पेट्रोल पंप की लीज नहीं बढ़ाई जा रही मंदिर ट्रस्ट को स्वयं भूमि की आवश्यकता है।

पेट्रोल पंप की भूमि पर यात्रियों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक मल्टीस्टोरी धर्मशाला बनाने एवं वाहन पार्किंग पर कमेटी विचार कर रही है।कुछ सदस्यों ने बताया कि जिले के कुछ राजनेता जैन सरपंच के समर्थन में कमेटी पर दबाव बना रहे हैं,जैन सरपंच कमेटी को भी खाली चैक बुक पिछली बैठक में रख चुका है कई प्रलोभन दे रहा।लेकिन कमेटी पंप की भूमि वापिस ले रही है।

प्राचीन रूहानिया क्षेत्र गोवर्धन पर्वत दादा नित्यानंद समाधि स्थल कॉरिडोर में जोड़ने पर विचार कर रहे, निर्माण में मजबूती के लिए राजस्थानी लाल पत्थर की भी बात रखी जाएगी,कांवड़ यात्रियों को कोरिडोर में अलग से कोई सुविधा व्यवस्था नहीं है।

उपस्थित धर्म प्रेमियों ने मंदिर ट्रस्ट कमेटी से लिखित आश्वासन पत्र की मांग की है।जो अध्यक्ष सदस्यों ने देने बोला है।लेकिन दिया नहीं गया।बैठक में दिए आवेदन की पावती तक मंदिर प्रबंधक ने नहीं दी।अब देखना है कि जो कमेटी ने बोला है धरातल पर उसका क्या होता है।

लेकिन मंदिर ट्रस्ट कमेटी की कार्यशैली मौन भी सवालों में है।बैठक में भारी संख्या में जिले भर से धर्म प्रेमी भक्तजन उपस्थित रहे दिव्यांग भक्त कपिल मिश्रा,वरिष्ठ हाकम सिंग लोधी पूर्व जिलाअध्यक्ष लोधी समाज,राष्ट्रीय हिंदू परिषद अध्यक्ष सूर्यकांत द्विवेदी,उद्यम सिंह,चैन सिंह लोधी,बांदकपुर बजरंग दल अरविंद पाठक,मनोज गर्ग,दुकानदार आशय दुबे,कांवड़ मंडल से अवध विश्वकर्मा,राजेश पटेल,मुकेश लोधी,दीपेश पाण्डेय,कार्तिक राजपूत, मगन वाजपेई,कैलाश सिंग,महेंद्र सिंह लोधी,अजय सिंह लोधी,त्रिलोक सिंह,लक्ष्मण सिंह ब्राह्मण समाज दमोह से अनिल वैरागी वकील,वेद दुबे,कमलेश समदरिया,राम गौतम आदि की उपस्थिति रही।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This