Home » अपराध » Mp » *सांसद राहुल सिंह लोधी के बंगले के सामने कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में भाजपा ने सौंपा ज्ञापन*

*सांसद राहुल सिंह लोधी के बंगले के सामने कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में भाजपा ने सौंपा ज्ञापन*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*सांसद राहुल सिंह लोधी के बंगले के सामने कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में भाजपा ने सौंपा ज्ञापन*

*पुलिस अधीक्षक से दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग भाजपा नेताओं ने कहा– राजनीतिक विरोध की भी होनी चाहिए मर्यादा*

दमोह। दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी के आवास के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन, नारेबाजी एवं पुतला दहन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। इस मामले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज (गोलू) के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक दमोह को ज्ञापन सौंपकर संबंधित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग की।

भाजपा द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिना पूर्व सूचना एवं अनुमति के सांसद के आवास के सामने प्रदर्शन, नारेबाजी और पुतला दहन किया। भाजपा नेताओं का कहना है कि किसी जनप्रतिनिधि के निजी आवास के सामने इस प्रकार का प्रदर्शन करना उचित नहीं है। इससे न केवल आवास की शांति भंग होती है, बल्कि परिवार के सदस्यों की सुरक्षा और मानसिक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

सांसद की माता, पत्नी और बेटी की मौजूदगी में हुआ प्रदर्शन

भाजपा नेताओं ने ज्ञापन में विशेष रूप से उल्लेख किया कि जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद राहुल सिंह लोधी के आवास के सामने धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था, उस समय उनकी माताजी, धर्मपत्नी एवं बिटिया घर पर मौजूद थीं। ऐसे में प्रदर्शन, नारेबाजी और पुतला दहन से पूरे परिवार में भय एवं असुरक्षा का माहौल उत्पन्न होने की बात कही गई।

भाजपा पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा प्रदर्शन में शामिल दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सांसद आवास के आसपास आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रतिबंधात्मक कदम उठाए जाएं।

लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, लेकिन मर्यादा भी जरूरी : भाजपा

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, अमित (गोलू) बजाज, मनीष सोनी, मनीष तिवारी, जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक राजनीतिक दल और नागरिक को अपनी बात रखने तथा सरकार एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराने का अधिकार है। भाजपा इस लोकतांत्रिक अधिकार का सम्मान करती है, लेकिन विरोध के नाम पर किसी जनप्रतिनिधि के निजी आवास की मर्यादा और उसके परिवार की सुरक्षा को प्रभावित करना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप होना चाहिए। राजनीतिक विचारधाराओं में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत आवास और परिवार को राजनीतिक विरोध का केंद्र बनाना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुकूल नहीं है। नेताओं ने स्पष्ट किया कि राजनीतिक विरोध और व्यक्तिगत जीवन की गरिमा के बीच एक सीमा होनी चाहिए, जिसका सभी राजनीतिक दलों को पालन करना चाहिए।

बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, अमित बजाज, मनीष तिवारी, मनीष सोनी, जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष मोनू चौरसिया, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र अहिरवार, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष रोहित, कृष्णा राज, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोंटी रैकवार, रीतेश सोनी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, रिकू गोस्वामी, संदीप शर्मा, संजय गौतम, शिवेंद्र तिवारी, राजुल चौराहा, वैभव तिवारी, देवल कोरी, करण चौबे, धर्मेंद्र रोहित (डी.के.), कपिल तोमर, कृष्णा पटेल, सैफ खान, पुष्पराज शर्मा, हर्ष पटेल, देवी रजक, सतीश सोनी, हरि रजक, नर्मदा पटेल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन से अपेक्षा जताई कि मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच की जाएगी और कानून के दायरे में दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post