—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*बांदकपुर में दुकानदार और परिजनों से मारपीट व दुकान में तोड़फोड़ करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल*
*हिण्डोरिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दर्ज किया गया था मामला*
दमोह। जिले के थाना हिण्डोरिया अंतर्गत कस्बा बांदकपुर में दुकानदार एवं उसके परिजनों के साथ मारपीट करने और दुकान में तोड़फोड़ करने के मामले में हिण्डोरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में कुछ व्यक्ति एक दुकानदार और उसके परिजनों के साथ मारपीट करते हुए तथा दुकान में तोड़फोड़ करते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस द्वारा उसकी जांच एवं तस्दीक की गई, जिसमें घटना थाना हिण्डोरिया क्षेत्र के कस्बा बांदकपुर की होना पाया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) ने संबंधित आरोपियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना हिण्डोरिया पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 426/26 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
पुलिस द्वारा की गई विवेचना एवं कार्रवाई के दौरान दिनांक 23 नवंबर 2026 को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में बलराम राय, देवी राय, सुभाष राय, ओमशंकर पटेल एवं राजेन्द्र राय शामिल हैं।
पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया और माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल दाखिल कराया गया।
इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रही सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पथरिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी हिण्डोरिया उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर, सहायक उपनिरीक्षक मलखान सिंह, प्रधान आरक्षक रघुराज सिंह, अजय मिश्रा, भूपेन्द्र राजपूत, मयूर वडगैया, राजकुमार, श्रीराम पटेल, आरक्षक अजय शर्मा, संदीप तिवारी एवं मयंक का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट संदेश है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने, दुकानदारों एवं आम नागरिकों के साथ मारपीट करने तथा सार्वजनिक संपत्ति एवं दुकानों में तोड़फोड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
















