Home » अपराध » Mp » *सुनार नदी में मिले अज्ञात महिला के शव के अंधे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा छतरपुर से आरोपी गिरफ्तार*

*सुनार नदी में मिले अज्ञात महिला के शव के अंधे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा छतरपुर से आरोपी गिरफ्तार*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*सुनार नदी में मिले अज्ञात महिला के शव के अंधे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा छतरपुर से आरोपी गिरफ्तार*

*महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद सुनार नदी के गहरे पानी में फेंका था शव, चार महीने बाद पुलिस ने सुलझाई गुत्थी*

दमोह। जिले के दमोह देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ में सुनार नदी के किनारे मिले अज्ञात महिला के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। करीब चार महीने पुराने इस अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने हत्या के आरोपी को छतरपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को नरसिंहगढ़ स्थित सुनार नदी के पुल से नीचे गहरे पानी में फेंक दिया था। पुलिस की तकनीकी जांच, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली है।

जुलाई माह में नदी किनारे मिला था अज्ञात महिला का शव

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 17 जुलाई 2026 को थाना दमोह देहात क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरसिंहगढ़ के पास सुनार नदी के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक कार्रवाई के दौरान थाना दमोह देहात में मर्ग क्रमांक 126/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

गुमशुदगी की सूचना से हुई मृतिका की पहचान

मृत महिला की पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। पुलिस द्वारा दमोह सहित आसपास के सीमावर्ती जिलों में लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान जांच में जानकारी सामने आई कि थाना घमापुर जिला जबलपुर में अर्चना पति मलखान सिंह कोरकू के लापता होने की सूचना दर्ज है।

इस महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर पुलिस ने आगे की वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव का उत्खनन कराया और परिजनों को बुलाकर पहचान कराई। परिजनों ने शव की पहचान गुमशुदा अर्चना कोरकू के रूप में की।

मोबाइल सीडीआर और तकनीकी साक्ष्यों से खुला हत्या का राज

मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने मृतिका के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), तकनीकी साक्ष्यों और अन्य भौतिक साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया। जांच के दौरान हरिराम उर्फ कल्लू पिता नारायणदास यादव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बरेठी, थाना बमीठा, जिला छतरपुर की संलिप्तता सामने आई।

जांच में हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर थाना दमोह देहात में अपराध क्रमांक 725/26 के तहत धारा 103(1) बीएनएस एवं एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5क), 3(2)(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने घोषित किया था इनाम, विशेष टीम ने छतरपुर से दबोचा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया तथा विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी रही। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पतासाजी के आधार पर पुलिस ने 20 नवंबर 2026 को आरोपी हरिराम उर्फ कल्लू को ग्राम बरेठी, थाना बमीठा, जिला छतरपुर से दस्तयाब कर विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला हत्या करना

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी हरिराम उर्फ कल्लू ने बताया कि 14 जुलाई 2026 की रात्रि में उसने मृतिका अर्चना कोरकू का गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद नरसिंहगढ़ स्थित सुनार नदी के पुल से उसके शव को नीचे गहरे पानी में फेंक दिया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

गिरफ्तार आरोपी पेशे से ट्रक चालक बताया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है तथा प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस अंधे हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री एच.आर. पांडेय के निर्देशन में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय, उपनिरीक्षक रोहित द्विवेदी, प्रधान आरक्षक राजकुमार बिदौल्या, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र सिंह, आरक्षक विमल छारी, गौरव मिश्रा, आरक्षक शेख मुजीब एवं साइबर सेल दमोह की टीम का विशेष योगदान रहा।

पुलिस की इस कार्रवाई से जुलाई माह में सुनार नदी के किनारे मिले अज्ञात महिला के शव के मामले का खुलासा हो गया है। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार प्रयासों के जरिए पुलिस ने करीब चार महीने पुराने इस अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post