Home » अपराध » Mp » *दमोह कोतवाली पुलिस की कार्रवाई एक साल से फरार इनामी आरोपी शम्मू कुरैशी गिरफ्तार न्यायालय में किया पेश*

*दमोह कोतवाली पुलिस की कार्रवाई एक साल से फरार इनामी आरोपी शम्मू कुरैशी गिरफ्तार न्यायालय में किया पेश*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह कोतवाली पुलिस की कार्रवाई एक साल से फरार इनामी आरोपी शम्मू कुरैशी गिरफ्तार न्यायालय में किया पेश*

*पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन में फरार आरोपियों की धरपकड़ जारी, कोतवाली पुलिस ने कसाई मंडी निवासी 56 वर्षीय आरोपी को पकड़ा”


दमोह। जिले में अपराधियों एवं लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दमोह पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने एक वर्ष से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि द्वारा जिले के फरार एवं इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

पुलिस टीम ने दिनांक 20 नवंबर 2026 को थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 858/25 में फरार चल रहे आरोपी शम्मू उर्फ शम्भू उर्फ शम्मी कुरैशी पिता शरीफ कुरैशी, उम्र 56 वर्ष, निवासी कसाई मंडी दमोह को गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा इनाम की उद्घोषणा भी की गई थी। लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे आरोपी को आखिरकार कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस स्टाफ द्वारा की गई।

लगातार फरार एवं इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई से जिले में अपराधियों की धरपकड़ का अभियान जारी है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post