Home » अपराध » Mp » *चरयाई बाजार में आग बुझाने में विशेष सहयोग करने पर मोंटी रैकवार सम्मानित*

*चरयाई बाजार में आग बुझाने में विशेष सहयोग करने पर मोंटी रैकवार सम्मानित*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*चरयाई बाजार में आग बुझाने में विशेष सहयोग करने पर मोंटी रैकवार सम्मानित*

*किराना व्यापारी संघ ने स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मान पुलिस अधिकारियों सहित गणमान्य नागरिक रहे मौजूद*

दमोह। चरयाई बाजार में आगजनी की घटना के दौरान आग बुझाने में विशेष सहयोग प्रदान करने वाले भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं सकल हिंदू समाज जिला दमोह के अध्यक्ष मोंटी रैकवार को किराना व्यापारी संघ जिला दमोह द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर उनके साहस, तत्परता और समाजसेवा के कार्यों की सराहना की गई।

सम्मान समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह सुजीत भदौरिया, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार एवं यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में किराना व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र जैन, संरक्षक राजू असाटी, पदम इटौरिया, रमेश अग्रवाल, चंद्रकुमार जैन, महेंद्र गुप्ता, पत्रकार संजय सरवरिया, विकास अग्रवाल एवं रवि अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने मोंटी रैकवार के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संकट के समय दूसरों की सहायता के लिए आगे आना समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना का परिचायक है।

ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करते हैं।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post