Home » धर्म » *सेवा-संवेदना-संगठन का प्रतीक बना 59वां स्थापना दिवस* जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह द्वारा जिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं को मच्छरदानी वितरण*

*सेवा-संवेदना-संगठन का प्रतीक बना 59वां स्थापना दिवस* जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह द्वारा जिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं को मच्छरदानी वितरण*

*सेवा-संवेदना-संगठन का प्रतीक बना 59वां स्थापना दिवस*
जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह द्वारा जिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं को मच्छरदानी वितरण*

दमोह,: – भारतीय जैन मिलन के 59वें स्थापना दिवस के अवसर पर जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह द्वारा सेवा का अनुपम कार्य करते हुए शासकीय जिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं को मच्छरदानियों का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य न केवल मातृत्व सुरक्षा का भाव लेकर आया, बल्कि समाज के प्रति संगठन की संवेदनशील सोच को भी दर्शाता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिवीर कमलेंद्र जी जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर इंजीनियर आर. के. जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर अरुण जैन चंदेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिवीर दिलेश चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती कविता ऋषभ जैन, क्षेत्रीय मुख्य संयोजक सुधीर जैन डब्लू, तथा क्षेत्रीय महिला संयोजिका अर्चना जैन का आत्मीय स्वागत शाखा अध्यक्ष मुकेश जैन ‘मम्मा’, शाखा मंत्री संजीव जैन ‘शाकाहारी’, कोषाध्यक्ष सचिंद्र जैन एवं कार्यक्रम संयोजक जिनेन्द्र जैन ‘मंडला’ द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शॉल-श्रीफल से किया गया।
कार्यक्रम की झलकियाँ: नवजात बच्चों को मच्छरदानियों का वितरण कर उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना के साथ एक संवेदनशील सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया गया। अतिथियों ने अस्पताल वार्ड का भ्रमण कर वितरण प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा माताओं से संवाद कर जैन मिलन की भावनाओं को सीधे उन तक पहुँचाया। शाखा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सेवा में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे आयोजन पूर्णतः अनुशासित, भावनात्मक और समाजहितकारी सिद्ध हुआअतिथियों का प्रेरक उद्बोधन: राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेंद्र जी जैन ने अपने संबोधन में कहा –
“सेवा ही संगठन की आत्मा है, और दमोह नगर प्रमुख शाखा इसका सशक्त उदाहरण बन चुकी है। यह कार्य केवल वितरण नहीं, बल्कि मातृत्व को सुरक्षित करने का पुनीत प्रयास है।” क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण जैन चंदेरिया ने कहा – “जिस भाव और समर्पण से शाखा के पदाधिकारियों ने यह कार्य किया, वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।” राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर. के. जैन ने सराहना करते हुए कहा – “जैन मिलन की पहचान सेवा है और दमोह की शाखा ने इसे आत्मसात कर सिद्ध किया है।” आभार प्रदर्शन:कार्यक्रम के सफल संचालन और समन्वय के लिए कार्यक्रम प्रभारी जिनेन्द्र जैन ‘मंडला’ ने सभी अतिथियों, चिकित्सालय प्रशासन, सहयोगी सदस्यों तथा विशेष रूप से शाखा अध्यक्ष मुकेश जैन ‘मम्मा’, मंत्री संजीव जैन ‘शाकाहारी’ और कोषाध्यक्ष सचिंद्र जैन के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा – “सेवा का यह छोटा प्रयास नवजीवन को सुरक्षित करने की दिशा में एक सार्थक कदम है, और हम सब सौभाग्यशाली हैं कि इस पुण्य में सहभागी बन पाए।”

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post