लोकमाता अहिल्याबाई भारत की दूरदर्शी और कुशल महिला शासक
भारतीय स्त्री शक्ति के बैनर तले आयोजन
दमोह देश इस समय लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती मना रहा है। पिछले कई महीनो से विविध प्रकार के आयोजन पूरे देश में किये जा रहे हैं। महिलाओं के हितों के साथ विभिन्न प्रकार के सामाजिक और सांस्कृतिक स्वास्थ्य शिक्षा और जन जागरण के लिए कार्य करने वाले भारतीय स्त्री शक्ति संगठन के बैनर तले दमोह में भी लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन त्याग और बलिदान के संबंध में जानकारी देने के लिए विभिन्न छोटी-छोटी बस्तियों में जन जागरण का कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में दमोह के पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के संबंध में लोगों को जानकारी प्रदान की गई। आयोजन को लेकर भारतीय स्त्री शक्ति संगठन की जिला संयोजक डॉ हंसा वैष्णव ने बताया कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर, जो मालवा राज्य की होलकर रानी थीं, एक महान शासिका और परोपकारी के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने अपने राज्य को आक्रमणकारियों से बचाने के लिए युद्धों में सेनाओं का नेतृत्व किया, और उन्होंने हिंदू मंदिरों और धर्मशालाओं का निर्माण भी किया।वे भारत की दूरदर्शी महिला शासक और कुशल योद्धा थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में धर्म, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के लिए काम किया।
उक्त आयोजन को सफल बनाने में राधा अग्निहोत्री, निर्मला गोस्वामी, लता हजारी, साक्षी गुप्ता, कोरी,रितु दुबे, साक्षी सोनी, ज्योति दुबे,आरती पाठक एवं अनीता दुबे का विशेष योगदान रहा इस अवसर पर बड़ी संख्या में भारतीय स्त्री शक्ति संगठन की सदस्यों की उपस्थिति रही।