सभी बड़े क्षेत्र में एक-एक बड़ा स्टेडियम बनाया जा रहा है ताकि खेल प्रेमियों को किसी तरह की परेशानी ना हो-राज्यमंत्री लोधी



यहां भव्य स्टेडियम बनकर तैयार होगा-सांसद दमोह लोधी
राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी व सांसद राहुल सिंह हुए सम्मिलित
जबेरा में 100 लाख रुपए से बनने वाले खेल मैदान का हुआ भूमि पूजन
कलहेरा में 78 लाख रूपे की लागत से पर्यटन स्थल का लोकार्पण सम्पन्न
दमोह ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा जबेरा में 100 लाख रूपये की लागत से बनने वाले खेल मैदान का भूमि पूजन तथा कलहेरा में 78 लाख रूपे की लागत से पर्यटन स्थल का लोकार्पण प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी तथा दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी की गरिमामय मौजूदगी में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर सुविधा मुहैया कराने के लिए लगातार सरकार काम कर रही हैं। 03 करोड़ की लागत से चोपरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तैयार हो रहा हैं। उन्होंने कहा 25 उपस्वास्थ्य केंद्र विधानसभा क्षेत्र जबेरा में स्वीकृत हुए हैं। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा सभी बड़े क्षेत्र में एक-एक बड़ा स्टेडियम बनाया जा रहा है ताकि खेल प्रेमियों को किसी तरह की परेशानी ना हो। उन्होंने कहा विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने लोगों की बहुप्रतिक्षित मांग की जबेरा नगर में एक अच्छा खेल मैदान बनाया जाए, पूरी होने जा रही हैं।
सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा यहां भव्य स्टेडियम बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा यहां पर विभिन्न तरह के खेल प्रतियोगिताए सम्पन्न होगी तब हमें एहसास होगा कि हमारे छोटे से नगर में भी मंत्री जी ने महानगरीय व्यव्स्थाए देने का काम किया हैं। सांसद श्री लोधी ने कहा मोदी जी की सरकार गांवो के सम्पूर्ण विकास के लिए लगातार काम कर रही हैं जिससे सुखद परिणाम आप सभी के सामने हैं। उन्होंने कहा चाहे खेती का क्षेत्र हो या आवागमन, पेयजल सभी क्षेत्र में तेजी से काम हो रहे हैं। उन्होंने मैदान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राज्यमंत्री के द्वारा कई विकास कार्य किया जा रहे हैं। सबसे बड़ी उपलब्धि बांदकपुर मंदिर में कॉरिडोर है। जो कई सालों तक याद रखा जाएगा।
कार्यक्रम में रूपेश सेन, मुलायम चंद्र जैन, भागचंद्र यादव, कमल सिंघई, मूरत सिंह, रविशंकर बाजपई, बंटी दुबे, मनदीप यादव, सतपाल सिंह, संग्राम सिंह, नर्मदा प्रसाद राय, एस डी ओ श्री शिवा, सुरेश प्रजापति, आर के वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।













































