पुलिस विभाग में शोक की लहर: सड़क दुर्घटना में आरक्षक भूपेंद्र सिंह का निधन
दमोह। तेंदूखेड़ा थाने में पदस्थ आरक्षक भूपेंद्र सिंह का सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद जबलपुर में निधन हो गया है।

इस दुखद खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक भूपेंद्र सिंह शासकीय कार्य से मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी वे एक सड़क हादसे का शिकार हो गए।
गंभीर चोटों के कारण उन्हें जबलपुर रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस विभाग ने भूपेंद्र सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।











































