*अन्नपूर्णा वेयरहाउस में अव्यवस्थाओं से किसान परेशान बारिश में कीचड़ में फंस रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली*
पथरिया/दमोह। अन्नपूर्णा वेयरहाउस में इन दिनों किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण वेयरहाउस परिसर पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गया है। हालत यह है कि मूंग और अन्य उपज लेकर पहुंचने वाले किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली कीचड़ में फंस रहे हैं, जिससे घंटों तक जाम जैसी स्थिति बन रही है और किसानों का समय व श्रम दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
किसानों का कहना है कि वे अपनी उपज लेकर समय पर वेयरहाउस पहुंचते हैं, लेकिन परिसर में सड़क और निकासी व्यवस्था ठीक नहीं होने से वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार ट्रैक्टरों को दूसरे वाहनों की मदद से बाहर निकालना पड़ता है।
किसानों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि वेयरहाउस परिसर में तत्काल मुरम या गिट्टी डलवाकर रास्ते को सुगम बनाया जाए तथा जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि बारिश के मौसम में किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन करने के लिए भी विवश होंगे।

runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (200, 2);aec_lux: 148.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 46;zeissColor: bright;

runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 159.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 46;zeissColor: bright;

runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 156.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 45;zeissColor: bright;

runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (0, 0);aec_lux: 380.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;zeissColor: bright;











































