बारिश से दमोह में स्कूल और मकान का छज्जा गिरा
दमोह में आज दोपहर से हो रही भारी बारिश के कारण कई जगह जलभराव हो गया है, जिससे कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा है। दमोह जिले के सिग्रामपुर के पास भजिया गांव में एक प्राथमिक स्कूल का छज्जा गिरने से बड़ा हादसा टल गया।
गनीमत रही कि सीमेंट और लोहे की सरियों से बना यह छज्जा अचानक टूटकर गिरा, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
इसी तरह की एक और घटना शहर के कछियाना मोहल्ला, नया बाजार नंबर 5 में भी हुई। यहां सोनू अठिया के घर का छत गिरने से बड़ा हादसा टल गया, हालांकि घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
लगातार हो रही इस मूसलाधार बारिश ने शहर और आसपास के इलाकों में लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। प्रशासन को ऐसी जगहों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।











































