Home » अपराध » Mp » संस्कार भवन में गणपति बप्पा के लगे जयकारे,

संस्कार भवन में गणपति बप्पा के लगे जयकारे,

संस्कार भवन में गणपति बप्पा के लगे जयकारे, राष्ट्रीय तीनों अध्यक्षों व महासभा पदाधिकारियों का सम्मान समारोह संपन्न

दमोह : शहर स्थित असाटी वार्ड-1 स्थित संस्कार भवन में 78 वर्ष से श्री गणेश जी स्थापना की जा रही है. इस बार 2025 में 69वें वर्ष भी नवयुवक मंडल असाटी समाज दमोह द्वारा श्री गणेश जी की सेवा की जा रही है.

बता दे कि 27 सितंबर को श्री गणेश जी की स्थापना उपरांत प्रतिदिन सुबह-शाम आरती में समाज के सैकड़ो भक्त शामिल होकर आरती कर आनंद प्राप्त कर रहे हैं. 30 अगस्त को सुंदरकांड और 2 सितंबर को भव्यता से महाआरती और छप्पन भोग का आयोजन किया गया था।

            इसके उपरांत 3 सितंबर को शाम कालीन आरती में वीरेंद्र असाटी (बड़ा मलहरा) राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंकुर असाटी (बल्देवगढ़) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और श्रीमती शशि असाटी (जबलपुर) महिला अध्यक्ष, और दमोह क्षेत्र के महासभा के पदाधिकारियों ने शामिल होकर भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद लिया। तदोउपरांत नवयुवक मंडल असाटी समाज द्वारा तीनों राष्ट्रीय अध्यक्ष, जबलपुर असाटी समाज कोषाध्यक्ष उषा असाटी, दमोह क्षेत्र से महासभा पदाधिकारियों में संरक्षक केएल असाटी, मार्गदर्शक शिवराम असाटी, संगठन मंत्री चंदू राजेंद्र असाटी, महिला सहसचिव शोभा असाटी, महिला मंत्री रीता असाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रिंस असाटी, संयोजक परिणय बंधन अशोक असाटी, सहसंयोजक शिक्षा महेश असाटी और अंत में नवयुवक मंडल असाटी समाज मार्गदर्शक शैलेंद्र असाटी का माला पहनाकर शाल- श्रीफल से सम्मानित किया गया।

             कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र असाटी द्वारा दिए गए उद्बोधन में उन्होंने श्री गणेश जी को नमन करते हुए कहा कि नवयुवक मंडल लगातार 69 वर्ष से श्री गणेश जी की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा अर्चना करता रहा है. यह बहुत अच्छा है. इसी तरह

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This