Home » अपराध » दुखद सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

दुखद सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

दुखद सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

दमोह के तेंदूखेड़ा में एक बेहद दुखद सड़क दुर्घटना में अशोक विश्वकर्मा नाम के व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा अनिकेत गंभीर रूप से घायल हो गया है।

यह दुर्घटना तब हुई जब पिता-पुत्र एक रिश्तेदार की खारी विसर्जित करने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से नर्मदा नदी जा रहे थे।

रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि अशोक विश्वकर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घायल अनिकेत को तुरंत राजमार्ग महाजपुर के पास अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जबलपुर मेडिकल के लिए रेफर कर दिया है।

इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। एक तरफ जहाँ पिता का शव परिजनों को सौंपा गया है, वहीं दूसरी ओर बेटा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।

यह दुर्घटना पूरे क्षेत्र में शोक का कारण बनी हुई है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This