Home » अपराध » Mp » *”वृंदावन धाम से मलूक पीठ पूज्य श्री राजेंद्रदास जी के शिष्य श्री रसराज महाराज ने बांदकपुर धाम के गोवर्धन पर्वत पर पौधारोपण कर गौपूजन किया।”*

*”वृंदावन धाम से मलूक पीठ पूज्य श्री राजेंद्रदास जी के शिष्य श्री रसराज महाराज ने बांदकपुर धाम के गोवर्धन पर्वत पर पौधारोपण कर गौपूजन किया।”*

*”वृंदावन धाम से मलूक पीठ पूज्य श्री राजेंद्रदास जी के शिष्य श्री रसराज महाराज ने बांदकपुर धाम के गोवर्धन पर्वत पर पौधारोपण कर गौपूजन किया।”*

दमोह बूंदाबहु मंदिर में आयोजित गौ महिमा महोत्सव श्रीमद् भागवत कथा के भव्य आयोजन के दौरान अंतिम दिवस श्री धाम वृंदावन से पधारे पूज्य मलूक रेवासा पीठाधीश्वर संत श्री राजेंद्रदास जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य पूज्य श्री रसराज जी महराज सोमवार को श्री

जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर मंदिर पहुंचे भगवान भोलेनाथ का पूजन अभिषेक कर। कार्यायल में मंदिर प्रबंधक श्री राम कृपाल पाठक, श्री केदारनाथ दुबे, कुंज बिहारी डिम्हा एवं संस्कृत विद्यालय के वेदपाठी बटुक ब्राह्मणों ने वेद मंत्रों के वाचन के साथ महराज जी का स्वागत किया।

इसके उपरांत गोवर्धन पर्वत पहुंचकर गौ माता का पूजन वृक्षारोपण और गोवर्धन पर्वत पर लगे दिव्य विशाल ध्वज का पूजन किया। बांदकपुर मंदिर एवं श्री जागेश्वर नाथ भक्त मंडल द्वारा चलाए जा रहे हैं वृक्षारोपण अभियान की सराहना की पुरानी स्मृति को साझा करते हुए कहा कि वर्ष 2017 में 8 वर्ष पहले पूज्य श्री राजेंद्र दास जी महाराज के साथ वह यहां आए थे अब यह स्थान दिव्य भव्य बनता जा रहा है
सभी गौ सेवक शिवभक्तों के द्वारा यहां निरंतर गौपालन गौ संरक्षण गोवर्धन पर्वत पर वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है जो सराहनीय है।
आने वाले भविष्य में यह स्थान और भी भव्य सुंदर स्वरूप लेगा।आयोजन में बांदकपुर से राम गौतम, शंकर गौतम ,नारायण ठाकुर ,शिवम पाठक ,पीयूष तिवारी , सचिन असाटी सहित दमोह से पत्रकार विनय असाटी,नारायण दुबे की उपस्थिति रही।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This