दमोह पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी अभियान अंतर्गत कार्यवाही के संबंध में।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश पालन में श्रुतकीर्ति सोमवंशी पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन एवं श्री सुजीत सिंह भदौरिया अपुअ दमोह के मार्गदर्शन में 15 दिवसीय अभियान चला कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर ज़िले के समस्त थाना अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
इस अभियान अंतर्गत आज दिनांक तक ज़िला अंतर्गत ज़िले के यातायात सहित सभी थानों में विभिन्न स्थानों पर प्वाइंट लगा कर चालानी कार्यवाही की गई।
कार्यवाही में अब तक कुल 1481 वाहनों पर कार्यवाही कर 6,51,300/- रुपए (छः लाख इक्यावन हज़ार तीन सौ) का चालान शुल्क बसूला गया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यालय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिन 11 बिंदुओं के अंतर्गत कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया था उन बिंदुओं ज़िले के थानों में निम्नानुसार कार्यवाही की गई।
– कोतवाली 93
– दमोह देहात 45
– यातायात 689
– हटा 46
– पटेरा 20
– तेंदूखेड़ा 35
– तारादेही 85
– जबेरा 44
– तेज़गढ़ 28
– नोहटा 45
– बतियागढ़ 47
– मगरों 84
– पथरिया 23
– रनेह 18
– गैसाबाद 19
– मडियादो 25
– कुम्हारी 38
– हिंडोरिया 57
अभियान के अतिरिक्त कल दिनांक को यातायात पुलिस दमोह द्वारा 01 टिप ट्रेलर एवं 01 मोटर साइकिल का चालक ड्रिंक एंड ड्राइव करते पाए जाने पर दोनों के प्रकरण तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किए गए थे जिन पर आज दिनांक को माननीय न्यायालय द्वारा क्रमशः 10,000/- एवं 15,000/- का जुर्माना लगाया गया है।
















































