Home » अपराध » Mp » दमोह पथरिया पुलिस ने 24 घंटे में नाबालिग बालक को किया दस्तयाब

दमोह पथरिया पुलिस ने 24 घंटे में नाबालिग बालक को किया दस्तयाब

दमोह पथरिया पुलिस ने 24 घंटे में नाबालिग बालक को किया दस्तयाब

दमोह। थाना पथरिया अंतर्गत ग्राम मगरदा निवासी जनक सिंह लोधी ने 17 सितंबर 2025 की शाम 6 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका लगभग 13 वर्षीय नाबालिग पुत्र, 16 सितंबर को स्कूल जाने की कहकर घर से निकला था और वापस नहीं लौटा।

शिकायत पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 581/25 दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों और स्थानीय लोगों के सहयोग से बालक की तलाश शुरू की।

प्रयासों के बाद बालक को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This