Home » अपराध » Mp » —–ं-ं——— रिपोर्ट संदीप शर्मा दमोह ———— दमोह में पुलिस का 15 दिवसीय यातायात जागरूकता अभियान जारी

—–ं-ं——— रिपोर्ट संदीप शर्मा दमोह ———— दमोह में पुलिस का 15 दिवसीय यातायात जागरूकता अभियान जारी

—–ं-ं——— रिपोर्ट संदीप शर्मा दमोह ————

दमोह में पुलिस का 15 दिवसीय यातायात जागरूकता अभियान जारी

दमोह। पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश के पालन में पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में दमोह जिले में 15 दिवसीय यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत आज शहर के प्रमुख स्थानों घंटाघर, बस स्टैंड और तीन गुल्ली क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा आमजनों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही, राहगीरों एवं वाहन चालकों को पंपलेट भी वितरित किए गए, जिनमें सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।

इस जागरूकता कार्यक्रम में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और कलाकारों के प्रयासों की सराहना की।

यातायात नियमों के पालन को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस ने थाना यातायात एवं मारुताल चौराहे पर चेक प्वाइंट भी लगाए। यहां नियमों का उल्लंघन करने वाले 53 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई और उनसे कुल ₹16,200 का प्रशमन शुल्क वसूला गया।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा लापरवाही से वाहन न चलाएं। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और जनमानस में यातायात के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत करना है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This