————-संदीप शर्मा रिपोर्ट———–
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर विशेष चेकिंग अभियान
22 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई, 5 अक्टूबर तक जारी रहेगा अभियान
दमोह। परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार जिले में सोमवार को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी क्षितिज सोनी के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों की सघन जांच की गई।
अभियान में बीमा, फिटनेस, पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC), व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD), स्पीड लिमिटिंग डिवाइस (SLD), अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड किट तथा रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप जैसे अनिवार्य नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया।
जांच के दौरान जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं पाए गए, उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इस कार्यवाही में कुल 22 हजार रुपये का चालान काटा गया।
परिवहन अधिकारी क्षितिज सोनी ने कहा कि मोटर-यान अधिनियमों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी वाहन मालिकों एवं चालकों को निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह विशेष प्रवर्तन अभियान आगामी 5 अक्टूबर 2025 तक पूरे प्रदेश में लगातार जारी रहेगा।













































