Day: August 13, 2025

ओजस्विनी स्कूल के छात्रों ने प्रस्तुत किया “Voices of India – मैं भारत हूँ” दमोह, 13 अगस्त 2025 — ओजस्विनी स्कूल पार एक्सीलेंस के कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने अंबेडकर चौक पर “Voices of India – मैं भारत हूँ” विषय पर एक प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों में देशभक्ति की भावना को प्रज्वलित कर दिया। आयोजन स्कूल की माननीय चेयरपर्सन डॉ. सुधा मलैया एवं निदेशक श्रीमती रति मलैया के मार्गदर्शन तथा प्राचार्य श्रीमती अंजलि सुंदरम के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ। नाटक के माध्यम से युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका, सामाजिक उत्तरदायित्व, एकता, और प्रगतिशील सोच का संदेश प्रभावशाली संवाद, भावपूर्ण अभिनय और ऊर्जावान प्रस्तुति के जरिए दिया गया। डॉ. सुधा मलैया ने कहा कि “युवा देश की रीढ़ होते हैं और उनका सही दिशा में प्रयास ही भारत को सशक्त बना सकता है।” श्रीमती रति मलैया ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ नैतिक व नागरिक मूल्यों का विकास ही भविष्य का निर्माण करता है। प्राचार्य श्रीमती अंजलि सुंदरम ने छात्रों व शिक्षकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। स्थानीय नागरिकों ने भी इस प्रस्तुति की खुलकर सराहना की और इसे समाज में जागरूकता लाने का एक सराहनीय प्रयास बताया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Follow Us :