Home » अपराध » Mp » जिला अस्पताल दमोह में स्वच्छता अभियान —प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— स्वस्थ नारी, स्वस्थ परिवार और स्वच्छ दमोह: जिला अस्पताल में सफाई अभियान

जिला अस्पताल दमोह में स्वच्छता अभियान —प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— स्वस्थ नारी, स्वस्थ परिवार और स्वच्छ दमोह: जिला अस्पताल में सफाई अभियान

जिला अस्पताल दमोह में स्वच्छता अभियान

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

स्वस्थ नारी, स्वस्थ परिवार और स्वच्छ दमोह: जिला अस्पताल में सफाई अभियान

दमोह। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़े के तहत जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में नर्सिंग स्टाफ, डॉक्टर और स्वास्थ्य कार्यकर्ता सभी ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

अस्पताल परिसर की वार्ड, ओपीडी, प्रसूति गृह और दवाखानों की सफाई कर मरीजों और परिजनों को स्वच्छता के महत्व और सही तरीकों के बारे में जागरूक किया गया। इसमें हैंडवॉश की तकनीक, कचरे का प्रबंधन, शौचालय की सफाई और मच्छरों से बचाव जैसे विषय शामिल थे।

पखवाड़े के दौरान गर्भवती महिलाओं की जांच, बीपी, शुगर और कैंसर स्क्रीनिंग, स्कूल बच्चों के हीमोग्लोबिन/सीबीसी टेस्ट, रक्तदान, कीट नियंत्रण और सफाई मित्रों का सम्मान जैसी गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं।

सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटैल ने कहा कि स्वस्थ नारी शक्ति और स्वस्थ परिवार के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी है। उन्होंने स्टाफ और सफाई मित्रों की सक्रिय भूमिका की सराहना की और इसे स्वच्छ दमोह की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

अस्पताल के अन्य डॉक्टरों जैसे डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. राकेश राय, डॉ. तन्त्वाय, डॉ. मनीष संगतानी और डॉ. राघवेंद्र ने भी इस अभियान में अहम भूमिका निभाई।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This