—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
???? BREAKING NEWS: दमोह हादसा
दमोह। हटा–रनेह मार्ग पर बड़ी ककराई के पास छात्राओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्राएं घायल हो गईं।

???? हादसे में पाँच छात्राएँ गंभीर रूप से घायल हुईं।
???? दो सगी बहनों को गंभीर हालत में दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया।
???? इलाज के दौरान 14 वर्षीय नंदनी लोधी ने दम तोड़ दिया।
???? बड़ी बहन सुहानी लोधी की हालत नाज़ुक बनी हुई है।
मौके पर सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल सहित डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी रही।
प्रशासन की प्रतिक्रिया
कलेक्टर श्री कोचर ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा—
“बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ जिसमें हमारी एक बेटी का निधन हो गया।”
एक छात्रा की हालत गंभीर होने से रेफर किया गया है, बाकी छात्राएं सुरक्षित हैं।
जांच के आदेश दिए गए हैं और एंबुलेंस संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।
दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
एसडीएम को निर्देश दिया गया है कि परिजनों की पूरी बात सुनी जाए।
इलाके में शोक की लहर
नाबालिग छात्रा की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।











































