Home » अपराध » Mp » —–संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह —- कलेक्टर समाधान में त्वरित निवारण, पंचायत सचिव निलंबित छात्रा की फीस जमा, मजदूर को मिलेगा हक, आवास और फसल बीमा प्रकरण भी सुलझे

—–संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह —- कलेक्टर समाधान में त्वरित निवारण, पंचायत सचिव निलंबित छात्रा की फीस जमा, मजदूर को मिलेगा हक, आवास और फसल बीमा प्रकरण भी सुलझे

—–संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह —-

कलेक्टर समाधान में त्वरित निवारण, पंचायत सचिव निलंबित

छात्रा की फीस जमा, मजदूर को मिलेगा हक, आवास और फसल बीमा प्रकरण भी सुलझे

दमोह। जिला कार्यालय सभाकक्ष में सोमवार को प्रातः 11 बजे से कलेक्टर समाधान का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न जनपद पंचायतों से आए चयनित शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं रखीं। कुल 07 मामलों को लिया गया, जिनमें से अधिकांश का उसी समय निराकरण कर दिया गया। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि शिकायतें लंबित नहीं रहेंगी, हर सोमवार को होने वाले कलेक्टर समाधान में तत्काल निवारण सुनिश्चित किया जाएगा।

जबेरा की छात्रा को मिली राहत

कलेक्टर समाधान में जबेरा से आई एक छात्रा ने बताया कि संबल कार्ड एक्सपायर हो जाने से उसकी कॉलेज फीस जमा नहीं हो पा रही थी। लंबे समय से परेशान छात्रा को राहत देते हुए प्रशासन ने मौके पर ही फीस भरवाई और उसकी समस्या का समाधान कर दिया।

मनरेगा प्रकरण में पंचायत सचिव निलंबित

तेंदूखेड़ा से आए एक शिकायतकर्ता ने मनरेगा मजदूरी न मिलने की शिकायत रखी। मामले की जांच में आरोप सही पाए गए। कलेक्टर ने इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित पंचायत सचिव को तत्काल निलंबित करने के आदेश दिए। साथ ही मजदूर को एक सप्ताह के भीतर मजदूरी भुगतान का लिखित आश्वासन भी दिलवाया गया।

फसल बीमा और आवास योजना की शिकायतों का समाधान

कलेक्टर समाधान में फसल बीमा से संबंधित एक शिकायत आई थी, जिसका निराकरण कर दिया गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना की किस्त न मिलने से परेशान एक महिला की समस्या पर भी आदेश जारी कर दिए गए। अब उनके खाते में जल्द ही किस्त की राशि पहुंच जाएगी।

अन्य मामलों का भी निराकरण

कार्यक्रम में रखे गए एक अन्य प्रकरण का भी समाधान किया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी तैयारी के साथ आएं ताकि शिकायतकर्ताओं को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

दुरुपयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर ने कहा कि देखा जा रहा है कुछ लोग बार-बार 181 सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर इसे रोजगार का साधन बना रहे हैं। चाहे वे शहर के हों या बाहर के, इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि शुक्रवार को ही अधिकारियों को सूचित कर दिया जाएगा कि सोमवार को समाधान में कौन-सी शिकायतें सुनवाई के लिए आएंगी। अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे पूरी तैयारी के साथ आएं और उसी दिन शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें।

???? नोट —- सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तथा कथित पत्रकार भी आएंगे इस दायरे में और कठोर कार्यवाही हो सकती है l

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This