Home » अपराध » Mp » ???? साइनिंग स्टार इंटरनेशनल स्कूल, दमोह में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ????

???? साइनिंग स्टार इंटरनेशनल स्कूल, दमोह में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ????

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

???? साइनिंग स्टार इंटरनेशनल स्कूल, दमोह में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ????


दमोह | 28 अक्टूबर 2025

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष सुभाष सोलंकी के कुशल मार्गदर्शन में साइनिंग स्टार इंटरनेशनल स्कूल, दमोह में बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएँ योजना एवं उनके संरक्षण विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अष्टम जिला न्यायाधीश पंकज शर्मा तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

पंकज शर्मा ने विद्यार्थियों को संविधान में उल्लिखित मूल अधिकारों एवं कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक विधि के समक्ष समान हैं और उन्हें समान संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने पॉक्सो अधिनियम की जानकारी देते हुए बताया कि यह अधिनियम बच्चों के साथ होने वाले लैंगिक अपराधों के लिए कठोर दंड का प्रावधान करता है।

बच्चों को ऐसे मामलों में चुप न रहकर अपने माता-पिता या शिक्षकों को तुरंत अवगत कराना चाहिए, ताकि अपराधियों को दंड मिल सके।
उन्होंने मोबाइल व इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया ने विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता, किशोर न्याय बोर्ड एवं मोटरयान अधिनियम के संबंध में जागरूक किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के लोकेन्द्र जैन ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post