–
–प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*दमोह/थाना पथरिया जिला दमोह की अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही*
*01 आरोपी को किया गिरफ्तार जिससे जप्त की 63 लीटर शराब*
*(350) जिनकी कुल कीमत लगभग 33 हजार रूपये*
*आरोपी से जप्त की 63 लीटर शराब (350 पाव) जिनकी कुल कीमत लगभग 33 हजार रूपये।*
*एक स्विफ्ट डिजायर चार पहिया वाहन कीमती करीबन 07 लाख रुपये।*
दमोह – शहर में बढती अवैध शराब की बिक्री को नियंत्रण में लाने हेतु पुलिस अधीक्षक दमोह श्री श्रुतकीर्ती सोमवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया द्वारा अवैध शराब बिक्रेताओं को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया ।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक दमोह एसपी सोमवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया,अनुविभागीय अधिकारी पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पथरिया अमित मिश्रा व उनकी टीम को शहर में हो रही अवैध शराब की बिक्री के आरोपियों की तलाश पतारसी में लगाया था ।
दिनांक 10.12.2025 को थाना पथरिया पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि लखरौनी तरफ से एक चार पहिया वाहन में भारी मात्रा मे शराब आ रही है जो मुखबिर की सूचना पर मौके पर उक्त चार पहिया वाहन को रोका जिसमें से एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे कामयाब रहा वाहन में एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया जिससे उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम प्रशांत पिता शिवदीन आठ्या उम्र 26 साल निवासी श्रीनगर कालोनी मकरोनिया जिला सागर होना बताया व उससे भागे हुये आरोपी के संबंध मे पूछताछ की तो उसका नाम प्रिंस राजपूत उर्फ प्रदुम्म निवासी वार्ड क्र 01 पथरिया का बताया वाहन की चेकिंग करने पर कार से 07 पेटी अवैध देशी लाल मसाला शराब बरामद हुई जिसकी करीबन कीमत 33 हजार रूपये व एक चार पहिया वाहन माडल स्विफ्ट डिजायर जिस पर एम पी 15 जेड ए 0818 रजिस्ट्रेशन अंकित है जिसकी कीमत करीबन 07 लाख रूपये को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
आरोपी 1.प्रशांत पिता शिवदीन आठ्या उम्र 26 साल निवासी श्रीनगर कालोनी मकरोनिया जिला सागर को दिनांक 10.12.25 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी:- प्रशांत पिता शिवदीन आठ्या उम्र 26 साल निवासी श्रीनगर कालोनी मकरोनिया जिला सागर
फरार आरोपी :- प्रिंस राजपूत उर्फ प्रदुम्म निवासी वार्ड क्र 01 पथरिया
सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी पथरिया अमित मिश्रा,सउनि बलविंदर सिंह,आर.09 नवीन बैन,आर.749 अजय,आर.274संदीप ,आर.855अमन बाल्मीकि,जीआरएस नंदराम












































