Home » अपराध » Mp » *ग्राम बिलानी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन*

*ग्राम बिलानी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*ग्राम बिलानी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन*

*सुदामा चरित और फूलों की होली के साथ हुआ कथा विश्राम*


दमोह। तहसील पथरिया अंतर्गत ग्राम बिलानी में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आज श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य समापन हुआ। कथा के अंतिम दिवस पर व्यास पीठाधीश्वर पं. श्री रामेश्वर पिडहा जी महाराज ने सुदामा चरित का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

कथा में भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा की निष्काम मित्रता, त्याग और भक्ति का मार्मिक प्रसंग प्रस्तुत किया गया। पं. पिडहा जी महाराज ने कहा कि “सुदामा चरित हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति में अहंकार नहीं, केवल समर्पण होता है।” उनके ओजस्वी प्रवचनों से पूरा पंडाल कृष्णमय वातावरण में डूब गया।

कथा विश्राम के अवसर पर फूलों की होली का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा के बीच भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में आनंदपूर्वक सहभागिता की। भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

सप्ताह भर चली इस श्रीमद्भागवत कथा में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंचते रहे। आयोजन समिति द्वारा समुचित व्यवस्थाएं की गई थीं। कथा के समापन पर प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का विधिवत विश्राम किया गया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This