Home » अपराध » Mp » *बटियागढ़ वितरण केंद्र क्षेत्र में समाधान योजना के तहत बिजली बिल भुगतान के लिए शिविर आयोजित*

*बटियागढ़ वितरण केंद्र क्षेत्र में समाधान योजना के तहत बिजली बिल भुगतान के लिए शिविर आयोजित*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*बटियागढ़ वितरण केंद्र क्षेत्र में समाधान योजना के तहत बिजली बिल भुगतान के लिए शिविर आयोजित*

दमोह।
बटियागढ़ वितरण केंद्र अंतर्गत ग्राम फुटेरा एवं मगरोंन में बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समाधान योजना के अंतर्गत बिजली बिल भुगतान हेतु शिविर आयोजित किए गए। शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी देकर बकाया राशि जमा करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस संबंध में सहायक अभियंता संदीप पटेल ने बताया कि यह अभियान अधीक्षण अभियंता अमित चौहान एवं कार्यपालन अभियंता प्रवीण कुल्हारे के निर्देशन में चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभागीय टीम द्वारा गाँव-गाँव जाकर उपभोक्ताओं को समाधान योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।

इसी क्रम में ग्राम अगारा के उपभोक्ता बहादुर सिंह के पंप कनेक्शन पर कुल बकाया राशि 1 लाख 38 हजार 83 रुपये थी। समाधान योजना में सम्मिलित होकर उन्होंने 42 हजार 100 रुपये की एकमुश्त राशि जमा कर योजना का लाभ लिया।

सहायक अभियंता संदीप पटेल ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे विलंब न करते हुए शीघ्र ही अपने बकाया बिजली बिल जमा करें और समाधान योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This