Home » अपराध » Mp » *अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन की तैयारियों को लेकर युवक क्रांति संगठन महिला शाखा की बैठक संपन्न*

*अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन की तैयारियों को लेकर युवक क्रांति संगठन महिला शाखा की बैठक संपन्न*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन की तैयारियों को लेकर युवक क्रांति संगठन महिला शाखा की बैठक संपन्न*

दमोह। युवक क्रांति संगठन द्वारा आगामी 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को आयोजित होने वाले अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन की तैयारियों को लेकर स्थानीय अरिहंत रेसिडेंसी में संगठन की महिला शाखा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं संगठन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में राष्ट्रीय कवियत्री काव्या मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि बैठक की अध्यक्षता संगठन की संयोजिका डॉ. किरण गोस्वामी ने की। महिला शाखा की अध्यक्ष प्रीति गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भव्य कवि सम्मेलन में पूर्व न्यायमूर्ति श्रीमती विमला जैन (जबलपुर हाईकोर्ट), पूर्व आईएएस श्री सुरेश जैन तथा दमोह के पूर्व कलेक्टर श्री प्रभुदयाल मीना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिला शाखा का शपथ ग्रहण समारोह, स्मारिका का विमोचन तथा नगर की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

कार्यक्रम के संयोजक सुधीर विद्यार्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से प्रसिद्ध कवि एवं कवियत्रियां अपनी प्रस्तुति देंगी। इनमें प्रमुख रूप से कुंवर जावेद (राजस्थान), अतुल ज्वाला (इंदौर), भूपेन्द्र राठौर (कोटा), मुकेश मनमौजी (छपारा), डॉ. प्रेरणा ठाकरे (नीमच), डॉ. शुभम त्यागी (मेरठ), सुश्री काव्या मिश्रा (मुंबई) तथा श्रीमती बबीता चौबे (दमोह) को आमंत्रित किया गया है।

बैठक का संचालन संगठन की महामंत्री श्रीमती रेखा सिंघई ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कवि सम्मेलन का आयोजन कीर्ति स्तंभ के पास किया जाएगा। उन्होंने महिला शाखा एवं जिला शाखा की सभी सदस्यों से आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

बैठक में श्रीमती दुर्गेश मिश्रा, श्रीमती वंदना जैन, श्रीमती सुरभि जैन, श्रीमती नीलू जैन, श्रीमती कीर्ति भट्ट, श्रीमती प्रज्ञा तिवारी सहित जिला महामंत्री मनोज जैन, पत्रकार रूपचंद जैन, अकरम खान, जयकुमार जैन तथा सौरभ विद्यार्थी सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए और नगर के नागरिकों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर सभी सदस्यों ने विश्वास जताया कि यह अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन दमोह शहर के सांस्कृतिक परिदृश्य को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This