Home » अपराध » Mp » *सुनार नदी में डूबे युवक का शव एसडीईआरएफ टीम ने निकाला, सुबह मिला शव*

*सुनार नदी में डूबे युवक का शव एसडीईआरएफ टीम ने निकाला, सुबह मिला शव*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*सुनार नदी में डूबे युवक का शव एसडीईआरएफ टीम ने निकाला, सुबह मिला शव*

दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिंगबानी में सुनार नदी में डूबे युवक का शव आखिरकार एसडीईआरएफ टीम द्वारा निकाल लिया गया। युवक की तलाश के लिए कल से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल पाया था।

जानकारी के अनुसार हिंगबानी निवासी दिनेश सिंह पिता नारायण लोधी (उम्र 30 वर्ष) किसी कारणवश सुनार नदी में डूब गए थे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी और एसडीईआरएफ द्वारा तलाश अभियान शुरू किया गया था। हालांकि गुरुवार शाम तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका था।

शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे एसडीईआरएफ प्लाटून कमांडर प्राची दुबे अपनी टीम के साथ दोबारा मौके पर पहुंचीं और नदी में फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी दौरान नदी के पानी में शव उतरता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद एसडीईआरएफ की टीम ने नदी में उतरकर युवक का शव बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया गया है कि प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर के निर्देशन में तथा होमगार्ड जिला कमांडेंट हर्ष कुमार जैन के नेतृत्व में युवक की तलाश के लिए भोपाल और सागर से अतिरिक्त टीमें भी सुबह रवाना हुई थीं। हालांकि शव मिलने की सूचना मिलते ही इन टीमों को वापस लौटना पड़ा।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बताया जा रहा है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post