Home » अपराध » Mp » *व्यारमा नदी में मगरमच्छ का हमला, युवक गंभीर घायल*

*व्यारमा नदी में मगरमच्छ का हमला, युवक गंभीर घायल*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*व्यारमा नदी में मगरमच्छ का हमला, युवक गंभीर घायल*

*इस आदमखोर मगरमच्छ ने विगत तीन वर्षों में कई लोगों की जीवन लीला कर चुका है समाप्त*

दमोह। जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यारमा नदी के दिनारी घाट के पास सोमवार दोपहर एक युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल दमोह में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार दिनारी निवासी 18 वर्षीय अभिषेक राजपूत पिता मिथलेश राजपूत व्यारमा नदी के पास गया हुआ था। इसी दौरान नदी में मौजूद मगरमच्छ ने उसके पैर को पकड़ लिया। युवक के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया।

घटना के बाद परिजन एवं ग्रामीण घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल दमोह लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक के पैर में गंभीर चोटें आई थीं, हालांकि फिलहाल उसकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि वन विभाग द्वारा पूर्व में नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे और लोगों को नदी के संवेदनशील हिस्सों में जाने से मना भी किया गया था।

इसके बावजूद कई बार लोग सावधानी नहीं बरतते, जिसके चलते इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। फिलहाल घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This