—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*दमोह में पहली बार आयोजित होगा भव्य चिकित्सा सम्मेलन “MEDICON DAMOH 2026”*
दमोह बुंदेलखंड क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा, वैज्ञानिक शोध एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिष्ठित चिकित्सा सम्मेलन “MEDICON DAMOH 2026 – Medicine Update Bundelkhand” का आयोजन 24 मई 2026 को होटल रॉयल दमयंती पैलेस, दमोह में किया जाएगा।
यह सम्मेलन क्षेत्र के चिकित्सकों के लिए एक महत्वपूर्ण अकादमिक मंच सिद्ध होगा, जिसमें मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र से लगभग 150 से 200 चिकित्सकों की सहभागिता संभावित है। कार्यक्रम में नागपुर, भोपाल, जबलपुर, इंदौर एवं सागर से पधार रहे 20 से अधिक वरिष्ठ फिजिशियन एवं सुपर-स्पेशलिस्ट विशेषज्ञ विभिन्न चिकित्सा विषयों पर अपने व्याख्यान एवं शोध प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 9:00 बजे होगा।
सम्मेलन में मेडिसिन से संबंधित विविध विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। प्रमुख वक्ताओं में वरिष्ठ इंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. वी.के. भारद्वाज, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पराज पटेल, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. परिमल स्वामी, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव सक्सेना, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष तिवारी, किडनी रोग एवं ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. नीरज जैन, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुमिती जैन, डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. बृजबिहारी पटेल सहित देश के विभिन्न शहरों से आए विशेषज्ञ शामिल रहेंगे।
विशेषज्ञों के व्याख्यान एवं शोध प्रस्तुतियों से क्षेत्र के चिकित्सकों को नवीनतम चिकित्सा ज्ञान एवं उपचार पद्धतियों की जानकारी प्राप्त होगी, जिसका प्रत्यक्ष लाभ मरीजों को मिलेगा।कार्यक्रम के समापन अवसर पर सायं 6:00 से 7:00 बजे के मध्य आदरणीय विधायक जयंत मलैया एवं पूर्व विधायक अजय टंडन के करकमलों से क्षेत्र के वरिष्ठ एवं कर्मठ चिकित्सकों का सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम के Organizing Secretary डॉ. आभाष जैन ने बताया कि यह सम्मेलन क्षेत्र के चिकित्सकों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध होगा। Organizing Chairman डॉ. दिवाकर पटेल ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर चिकित्सकों में विशेष उत्साह एवं सकारात्मक प्रतिसाद देखने को मिल रहा है।
वहीं Scientific Secretary डॉ. अमित जैन एवं Co-Organizing Secretary डॉ. गौरव नायक ने बताया कि आयोजन समिति कार्यक्रम की सफलता को लेकर पूर्णतः आशान्वित है तथा भविष्य में भी ऐसे अकादमिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।


“MEDICON DAMOH 2026” को बुंदेलखंड क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा एवं वैज्ञानिक संवाद की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।













































