Home » अपराध » Mp » *जरूरतमंद मरीज के लिए आरक्षक रोहित सिंह राजपूत ने किया रक्तदान*

*जरूरतमंद मरीज के लिए आरक्षक रोहित सिंह राजपूत ने किया रक्तदान*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*जरूरतमंद मरीज के लिए आरक्षक रोहित सिंह राजपूत ने किया रक्तदान*

दमोह। खजरी निवासी हर प्रसाद कुर्मी पिता जीवन लाल को ए+ ब्लड की तत्काल आवश्यकता थी, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। जैसे ही इसकी जानकारी जिला पुलिस के साइबर सेल में पदस्थ आरक्षक रोहित सिंह राजपूत को दी गई, वे तुरंत अपनी ड्यूटी के दौरान ही जिला अस्पताल पहुंचे और चौथी बार स्वेच्छा से ए+ रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

रक्तदान के बाद आरक्षक रोहित सिंह राजपूत ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा रक्तदान महादान है इसे करके देखिए अच्छा लगता है।

इस सराहनीय कार्य के लिए पतंजलि युवा भारत रक्तदान समिति दमोह के सदस्य छिदामी प्रसाद राठौर ने आरक्षक रोहित सिंह राजपूत का धन्यवाद, साधुवाद एवं अभिनंदन किया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This