—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*न्यायालय परिसर में अवैध हथियारों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार*
दमोह। थाना कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर में अवैध हथियार लेकर घूम रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और तीन बटनदार चाकू बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 17 जून 2026 को सूचना मिली थी कि न्यायालय परिसर में कुछ युवक अवैध हथियारों के साथ मौजूद हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चार संदिग्धों को पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से तीन बटनदार चाकू, एक देशी पिस्टल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 588/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25, 25(1-बी)(बी) एवं 27 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।
सुमित रैकवार (20 वर्ष), निवासी बिलवारी मोहल्ला, दमोह
शैलेन्द्र रैकवार (22 वर्ष), निवासी लोको, दमोह
रोहन विश्वकर्मा (21 वर्ष), निवासी कचौरा, दमोह
एक अपचारी बालक
03 बटनदार चाकू (अनुमानित कीमत ₹1,500)
01 देशी पिस्टल एवं 02 जिंदा कारतूस (अनुमानित कीमत ₹35,500)

बरामद हथियारों की कुल अनुमानित कीमत ₹37,000 बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार, उपनिरीक्षक नीतेश जैन, प्रधान आरक्षक अजीत, प्रधान आरक्षक हेमंत अवस्थी, प्रधान आरक्षक कलीम खान, आरक्षक मनोज पाण्डेय, भूपेन्द्र पाण्डेय, कृष्णकांत व्यास, योगेन्द्र राजपूत एवं बृजेन्द्र अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।










































