Home » अपराध » Mp » *विश्व योग दिवस पर जैन मिलन परिवार दमोह ने किया सामूहिक योगाभ्यास*

*विश्व योग दिवस पर जैन मिलन परिवार दमोह ने किया सामूहिक योगाभ्यास*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*विश्व योग दिवस पर जैन मिलन परिवार दमोह ने किया सामूहिक योगाभ्यास*

दमोह। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जैन मिलन परिवार दमोह द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जैन मिलन शाखाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता करते हुए योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया तथा नियमित योगाभ्यास का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह, जैन मिलन वरिष्ठ शाखा दमोह, जैन मिलन महिला नेमीनगर शाखा, जैन मिलन महिला नगर शाखा, जैन मिलन महिला जिनवाणी शाखा, जैन मिलन महिला पार्श्वनाथ टंडन बगीचा शाखा, जैन मिलन महिला मरूदेवी शाखा, जैन मिलन महिला सिंघई मंदिर शाखा एवं जैन मिलन महिला कांच मंदिर शाखा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

योगाभ्यास का संचालन प्रख्यात योग प्रशिक्षक डॉ. अखिलेश जैन एवं भरत जैन ने किया। उन्होंने उपस्थितजनों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों के लिए श्री संजय जैन “अरिहंत” के सौजन्य से एनर्जी पेय की व्यवस्था भी की गई।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीरांगना कविता ऋषभ जैन, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिवीर इंजी. आर.के. जैन, राष्ट्रीय संयोजक आनंद जैन (वी.एस.एन.एल.), राष्ट्रीय संयोजक वीर यू.सी. जैन, क्षेत्रीय कोऑर्डिनेटर ऋषभ जैन, क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिवीर दिलेश जैन चौधरी, योग दिवस आयोजन प्रभारी वीर सबन जैन “सिल्वर” तथा मुख्य संयोजिका रश्मि आनंद जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीरांगना कविता ऋषभ जैन ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। यह केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, वचन और आत्मा में संतुलन स्थापित करने का श्रेष्ठ साधन है। उन्होंने कहा कि जैन मिलन परिवार समाज में स्वस्थ एवं संस्कारित जीवनशैली के संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

योग दिवस आयोजन प्रभारी वीर सबन जैन “सिल्वर” ने अपने संबोधन में कहा कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकता है।

योग प्रशिक्षक डॉ. अखिलेश जैन ने कहा कि नियमित योग, प्राणायाम और ध्यान से शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक शांति तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की आधारशिला है।

कार्यक्रम के अंत में अतिवीर एम.एल. जैन ने सभी अतिथियों, विभिन्न शाखाओं के सदस्यों, योग प्रशिक्षकों तथा आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों का प्रभावी प्रसार संभव है।

कार्यक्रम का समापन “योग अपनाएं, निरोगी जीवन पाएं” के प्रेरणादायी संदेश के साथ हुआ।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This