—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*नाबालिग बालिका को परेशान करने और धर्म परिवर्तन की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार*
दमोह। कोतवाली थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को परेशान करने, उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने तथा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जून 2026 को एक नाबालिग बालिका ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि किशन तलैया निवासी साहिल खान उर्फ साहिद पिता छोटे खान उसके साथ बिना सहमति के लगातार बातचीत करने का प्रयास कर रहा था। बालिका ने आरोप लगाया कि आरोपी द्वारा उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी तथा धर्म परिवर्तन कराने की धमकी भी दी गई थी।
शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनीष कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की।
गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 17 जून 2026 को आरोपी साहिल खान उर्फ साहिद निवासी किशन तलैया, दमोह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
साहिल खान उर्फ साहिद, पिता छोटे खान
निवासी: किशन तलैया, दमोह
सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी
निरीक्षक मनीष कुमार, थाना प्रभारी कोतवाली
उपनिरीक्षक नीतेश जैन प्रधान आरक्षक महेश यादव आरक्षक आकाश पाठक आरक्षक ब्रजेन्द्र मिश्रा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।









































