—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*30 रुपये के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या विधि विरुद्ध बालक अभिरक्षा में एक आरोपी फरार*
दमोह /तेन्दूखेड़ा थाना क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार के दौरान महज 30 रुपये के किराये के विवाद ने एक युवक की जान ले ली। घटना 23 जून 2026 को पण्डा सेठ की दुकान के सामने मुख्य मार्ग पर हुई, जहां ठेले के किराये को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस के अनुसार मृतक अतुल अहिरवार (25 वर्ष) पिता वीरन अहिरवार, निवासी वार्ड क्रमांक 5 तेन्दूखेड़ा ने अपना ठेला 50 रुपये किराये पर दमोह निवासी फल विक्रेता धीरेन्द्र खटीक को दिया था। जब अतुल किराया लेने पहुंचा तो दोनों के बीच 30 रुपये को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर साथ मौजूद एक विधि विरुद्ध बालक ने अतुल के सीने में चाकू मार दिया।
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल अतुल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया के निर्देशन तथा एसडीओपी तेन्दूखेड़ा अर्चना अहीर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रावेन्द्र बागरी एवं पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की।
मृतक के पिता वीरनलाल अहिरवार (56 वर्ष) की रिपोर्ट पर थाना तेन्दूखेड़ा में अपराध क्रमांक 257/26 दर्ज कर धीरेन्द्र खटीक एवं एक विधि विरुद्ध बालक के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस ने विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में ले लिया है, जबकि मुख्य आरोपी धीरेन्द्र खटीक, निवासी हरसिद्धी माता के पास, कोतवाली दमोह, फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
घटना के खुलासे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में थाना प्रभारी तेन्दूखेड़ा निरीक्षक रावेन्द्र बागरी, थाना प्रभारी तेजगढ़ उपनिरीक्षक अरविंद सिंह लोधी, थाना प्रभारी तारादेही उपनिरीक्षक आलोक तिरपुडे, सउनि संजय सिंह, प्रधान आरक्षक बृजेश तिवारी, रविचंद्र घोषी सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस मामले की विवेचना कर रही है तथा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।









































