Home » अपराध » Mp » *कांग्रेस की प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर तीखा हमला जिला अध्यक्ष मानक पटेल रहे नदारद*

*कांग्रेस की प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर तीखा हमला जिला अध्यक्ष मानक पटेल रहे नदारद*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*कांग्रेस की प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर तीखा हमला जिला अध्यक्ष मानक पटेल रहे नदारद*

*पेपर लीक बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा जनआंदोलन की चेतावनी*

filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
hdrForward: 0; shaking: 0.000347; highlight: 1; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 8;
brp_del_th: 0.0007,0.0011;
brp_del_sen: 0.1000,0.1000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (29, 0);aec_lux: 309.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;zeissColor: bright;

दमोह। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिले में चलाए जा रहे “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी दमोह द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने छात्रों और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। हालांकि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल की अनुपस्थिति राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में चर्चा का विषय बनी रही।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि भाजपा सरकार घोटालों और भ्रष्टाचार की सरकार बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण परीक्षाओं में लगातार अनियमितताएं सामने आ रही हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने कहा कि नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में कथित पेपर लीक की घटनाओं ने शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अजय टंडन ने कहा कि यदि भाजपा सरकार छात्रों के भविष्य की सुरक्षा नहीं कर पा रही है और लगातार सामने आ रहे घोटालों पर कार्रवाई नहीं कर रही है, तो इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा सरकार में हो रहे घोटालों के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि देशभर में लगभग 22 लाख छात्र-छात्राओं ने नीट परीक्षा में भाग लिया था। इन विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने वर्षों की मेहनत और लाखों-करोड़ों रुपये कोचिंग एवं तैयारी पर खर्च किए, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में विश्वास टूटने से अनेक छात्र मानसिक तनाव और निराशा का शिकार हुए। उन्होंने मांग की कि इस मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें।

पत्रकार वार्ता में संगठन महासचिव नितिन मिश्रा, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, वीरेन्द्र राजपूत, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, डी.पी. पटैल, मुकेश रोहिताश, शुभम तिवारी, अभिषेक यादव, अजय जाटव एवं रियाज खान ने भी भाजपा सरकार पर तीखे आरोप लगाए। नेताओं ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के कई मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन सरकार प्रभावी कार्रवाई करने में असफल साबित हो रही है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से जुड़े मामलों में भी गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं, लेकिन जिम्मेदार लोगों पर कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े-बड़े दावे करता रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में देरी, बार-बार परीक्षाओं का निरस्त होना तथा युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिलना सरकार की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों और युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी और व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

कार्यक्रम में खिल्लू ठाकुर, श्रीकांत पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने युवाओं के अधिकारों, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी दोहराया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This