Home » Uncategorized » *चिरई चोंच के पास बस ने ऑटो को मारी टक्कर एक दर्जन से अधिक घायल आबकारी टीम ने दिखाई तत्परता*

*चिरई चोंच के पास बस ने ऑटो को मारी टक्कर एक दर्जन से अधिक घायल आबकारी टीम ने दिखाई तत्परता*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*चिरई चोंच के पास बस ने ऑटो को मारी टक्कर एक दर्जन से अधिक घायल आबकारी टीम ने दिखाई तत्परता*

दमोह जिले के देहात थाना और नोहटा थाना क्षेत्र के बीच स्थित चिरई चोंच के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बस ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पलट गया, जिससे उसमें सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी लोग गाड़ाघाट टपरिया से एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुंदेलखंड बस ने ऑटो को टक्कर मारने के बाद बिना रुके जबेरा की ओर फरार हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और बस व चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

हादसे के समय ड्यूटी पर जा रहे आबकारी उप निरीक्षक मधुसूदन दीवान तथा आरक्षक छोटेलाल, अरविंद, कुलदीप और सुरेंद्र ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को तत्काल अपने वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया। उनकी त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर उपचार मिल सका।

जिला अस्पताल में डॉ. अभिजीत, डॉ. बहादुर, डॉ. यशपाल एवं उनकी टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया।

घायलों में रचना पति जगदीश गौंड, कौशल्या पति झुररे, अज्जू पिता बबलू (18 वर्ष), वर्षा पति धन सिंह, वर्षा पति रिबबू, गौराबाई, केसरबाई, जमुनाबाई, वंदना, ऑटो चालक कीरत पिता दशरथ ठाकुर, रश्मि, रोशनी, नेहा (30 वर्ष), निमरित (5 वर्ष) और नेहल (7 वर्ष) शामिल हैं। इनमें कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि सभी का अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार बस चालक की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This