—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
***झलोन से मुकेश जैन की रिपोर्ट***
*मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने किया अरहर एवं तिल बीज मिनिकिट का वितरण किसानों को कम अवधि वाली फसलों की दी सलाह*
दमोह। जबेरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नोहटा स्थित रानी अवंती बाई लोधी प्रांगण में शनिवार को कृषि विभाग की योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों को अरहर एवं तिल के बीज मिनिकिट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने किसानों को बीज वितरित करते हुए शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि खरीफ वर्ष 2026 को मध्यप्रदेश शासन द्वारा ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना को देखते हुए किसानों को लंबी अवधि वाली फसलें लगाने से बचना चाहिए। इसके स्थान पर कम अवधि में तैयार होने वाली दलहनी एवं अन्य फसलें जैसे उड़द, मूंग, अरहर, ज्वार, मक्का और बाजरा की खेती करना अधिक लाभकारी रहेगा। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग के वैज्ञानिक परामर्श के अनुसार खेती करने की अपील की।
मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने जैसी योजनाएं किसानों को बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होंगी।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, संग्राम सिंह, सत्येंद्र सिंह लोधी, उमराव सिंह, सचिव लाल सिंह यादव, तेंदूखेड़ा एसडीएम, कृषि विस्तार अधिकारी दर्शिका दुबे, रितेश सिंह, अमित परमार, दिनेश पटेल, दीपक पटेल, सत्येंद्र सिंह, जबेरा क्षेत्र के समस्त समिति प्रबंधक एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।












































