Home » अपराध » Mp » *भाजपा दीनदयाल नगर मंडल में बूथ स्तर पर सुना गया मन की बात का 135वां संस्करण*

*भाजपा दीनदयाल नगर मंडल में बूथ स्तर पर सुना गया मन की बात का 135वां संस्करण*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*भाजपा दीनदयाल नगर मंडल में बूथ स्तर पर सुना गया मन की बात का 135वां संस्करण*


दमोह। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 135वें संस्करण का बूथ स्तर पर सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री रानू नामदेव तथा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के 125वें वर्ष के उपलक्ष्य में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रवादी विचारों को अपनाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम के तहत मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री रानू नामदेव ने नया बाजार नंबर-5 स्थित बूथ क्रमांक 135 पर कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ सुनी। वहीं मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने बजरिया वार्ड क्रमांक-3 के बूथ क्रमांक 106, 107 एवं 108 पर मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया।

कार्यक्रम के बाद सभी बूथ केंद्रों पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन ऐप के माध्यम से डिजिटल लर्निंग कोर्स पूरा किया गया। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। इस पहल को कार्यकर्ताओं के कौशल विकास और संगठनात्मक दक्षता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया।

इस दौरान मंडल महामंत्री अरुण सोनी, महेंद्र अहिरवार, आशीष राय, विकास जैन, देवल कटारिया, गायत्री वंशवर्ती, राधा सोनी, मंडल मंत्री रेनू रजक, रितु पांडेय, राहुल पाठक, अभिषेक सोनी, अखिलेश सिंह, सुनील राज, अखिलेश चौबे, पार्षद गणेश जाटव, पार्षद प्रतिनिधि धीरज घारू, कार्तिक शैलार, नर्मदा पटेल, सद्दाम खान, मुकेश नामदेव, अजय राज सहित बूथ अध्यक्ष, बीएलए-02 एवं बड़ी संख्या में बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This