Home » अपराध » Mp » *दमोह जिला जेल में दो बंदियों के बीच विवाद एचआईवी पॉजिटिव बंदी के नाखून से घायल हुआ कैदी सागर आईआरटीसी रेफर*

*दमोह जिला जेल में दो बंदियों के बीच विवाद एचआईवी पॉजिटिव बंदी के नाखून से घायल हुआ कैदी सागर आईआरटीसी रेफर*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह जिला जेल में दो बंदियों के बीच विवाद एचआईवी पॉजिटिव बंदी के नाखून से घायल हुआ कैदी सागर आईआरटीसी रेफर*

दमोह। जिला जेल दमोह में रविवार दोपहर दो बंदियों के बीच हुए विवाद में एक बंदी घायल हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन ने तत्काल घायल बंदी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे की जांच और चिकित्सकीय परामर्श के लिए सागर स्थित आईआरटीसी (Integrated Counseling and Testing Centre) रेफर कर दिया गया।

घायल बंदी की पहचान दीपक सोनी के रूप में हुई है। धारा 307 (हत्या के प्रयास) के मामले में 10 वर्ष की सजा काट रहा है और वर्तमान में जिला जेल में निरुद्ध है।

वहीं, दूसरा बंदी, जो एचआईवी पॉजिटिव है, धारा 25 एवं 27 के मामले में जिला जेल में बंद है।

जेल उपाधीक्षक एम.एल. पटेल ने बताया कि रविवार दोपहर एचआईवी पॉजिटिव बंदी बैरक में हंगामा कर रहा था। इस दौरान दीपक सोनी ने उसे शांत कराने का प्रयास किया, जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। सूचना मिलने पर जेल प्रशासन ने प्रहरियों को मौके पर भेजा।

एम.एल. पटेल के अनुसार, जब प्रहरी दीपक सोनी को वहां से लेकर आ रहे थे, उसी दौरान एचआईवी पॉजिटिव बंदी का नाखून दीपक को लग गया।

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित बंदी का चिकित्सकीय रिकॉर्ड देखा गया, जिसमें उसके एचआईवी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके बाद एहतियात के तौर पर दीपक सोनी को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया।

जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. विक्रम पटेल ने घायल बंदी का प्राथमिक उपचार किया और विशेषज्ञ जांच व आवश्यक चिकित्सकीय प्रबंधन के लिए उसे सागर आईआरटीसी रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकीय मूल्यांकन और आवश्यक जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विशेषज्ञों के अनुसार, केवल नाखून लगने से एचआईवी संक्रमण होना सामान्य बात नहीं है।

फिलहाल इस मामले में किसी भी प्रकार के एचआईवी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

जिला जेलर की सूझबूझ से तत्काल ही बंदी को स्वस्थ हेतु जिला अस्पताल भेजा गया l

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This