Home » अपराध » Mp » *दमोह में दर्दनाक सड़क हादसा ट्रक की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम की मौत परिजनों ने किया चक्काजाम*

*दमोह में दर्दनाक सड़क हादसा ट्रक की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम की मौत परिजनों ने किया चक्काजाम*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह में दर्दनाक सड़क हादसा ट्रक की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम की मौत परिजनों ने किया चक्काजाम*

दमोह। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह अस्पताल चौराहा/चरयाई बाजार के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची जैसमीन, पिता कैलाश वंशकार, निवासी मानस भवन, दमोह की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया तथा बाद में अस्पताल चौराहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के पास चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने शहर के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने, फरार ट्रक चालक की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

सूचना मिलते ही तहसीलदार रॉबिन जैन, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार, सब इंस्पेक्टर वंदना गौर, डॉ. ए.पी. जैन, डॉ. अभिजीत सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश देते हुए आश्वासन दिया कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा शासन की पात्रता के अनुसार मुआवजा दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इसके बाद चक्काजाम समाप्त कराया गया।

पुलिस ने फरार ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This