—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*दमोह के जबलपुर नाका चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई लंबे समय से फरार तीन आरोपी गिरफ्तार*
दमोह, 30 जून 2026। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी जबलपुर नाका पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना दमोह देहात के अपराध क्रमांक 241/2026 में लगभग दो माह से फरार आरोपी, अपराध क्रमांक 312/2026 (धारा 34(2) आबकारी अधिनियम) में फरार आरोपी तथा अपराध क्रमांक 212/2026 में लगभग चार माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। संबंधित प्रकरणों में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रियंका पटेल, एएसआई अक्षेन्द्रनाथ, प्रधान आरक्षक सुमन सचिन नामदेव, प्रधान आरक्षक गणेश, प्रधान आरक्षक जालम, प्रधान आरक्षक नंदलाल, आरक्षक रूपेश यादव, आरक्षक गौरव, आरक्षक हेमराज, आरक्षक प्रताप, आरक्षक सुरेंद्र, आरक्षक आशीष तथा सैनिक 56, सैनिक 100 एवं सैनिक 127 की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ और अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।












































