—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*दमोह कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई 3 बाइक चोर गिरफ्तार चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद*
दमोह। थाना कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल अनुमानित कीमत ₹95 हजार बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 23 जून 2026 को वसुंधरा कॉलोनी निवासी कृष्णकांत मिश्रा की होंडा ड्रीम योगा (MP 04 ZM 8069) डायमंड पार्क से चोरी हो गई थी। वहीं 26 जून 2026 को सिंचाई कॉलोनी निवासी रमाकांत सेन की हीरो एचएफ डीलक्स (MP 15 MX 8550) भी घर के बाहर से चोरी कर ली गई थी। दोनों मामलों में थाना कोतवाली में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने 30 जून 2026 को संदेह के आधार पर निशांक विश्वकर्मा (26), हर्ष विश्वकर्मा (24) तथा सुनील उर्फ लोचन ठाकुर (30) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में निशांक और हर्ष ने डायमंड पार्क से होंडा ड्रीम योगा तथा संजय ड्राइव, सागर से हीरो आई-स्मार्ट (MP 15 MS 7204) चोरी करना स्वीकार किया। वहीं सुनील उर्फ लोचन ने सिंचाई कॉलोनी से हीरो एचएफ डीलक्स चोरी करना कबूल किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीनों मोटरसाइकिलें बरामद कर जब्त कर ली हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
– होंडा ड्रीम योगा (MP 04 ZM 8069) – अनुमानित कीमत ₹40,000
– हीरो एचएफ डीलक्स (MP 15 MX 8550) – अनुमानित कीमत ₹30,000
– हीरो आई-स्मार्ट (MP 15 MS 7204) – अनुमानित कीमत ₹25,000
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार, उप निरीक्षक साहब सिंह, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, आरक्षक ओमप्रकाश रैकवार, प्रमोद सिंह, गणपत अहिरवार, देशराज सिंह तथा साइबर सेल के आरक्षक मयंक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।










































