—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश*
दमोह। शासकीय प्राथमिक शाला कनोरा, रामनगर में लक्ष्य के राष्ट्रीय संरक्षक अमरपाल सिंह लोधी (आईआरएस), अतिरिक्त आयुक्त, भारत सरकार के जन्मदिवस के अवसर पर लक्ष्य टीम दमोह ने शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्कूली बच्चों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिक्षक शाहिद खान, नोनेलाल साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मंगल पटेल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान पीएलवी रूपेन्द्र सिंह ने बताया कि लक्ष्य टीम पिछले कई वर्षों से लगातार क्षेत्र में वृक्षारोपण कर रही है और लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि टीम का लक्ष्य है कि आने वाले 15 वर्षों में बटियागढ़ तहसील के सभी कार्यालयों, मंदिरों और सुरक्षित बाउंड्री वाले श्मशानघाटों में लक्ष्य दमोह द्वारा लगाए गए पौधे विकसित होकर हरियाली का प्रतीक बनें।
रूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय वेदों में एक वृक्ष लगाने का पुण्य सौ पुत्रों के समान माना गया है। इसी भावना के साथ लक्ष्य टीम लोगों तक प्रकृति संरक्षण का संदेश पहुंचाने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का सतत प्रयास कर रही है।











































