—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*रास्ता रोककर शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार जेल भेजे गए*

दमोह, 1 जुलाई। थाना पटेरा पुलिस ने रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं देने पर मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देश पर गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी हटा के मार्गदर्शन में थाना पटेरा पुलिस ने कार्रवाई की।
अपराध क्रमांक 200/2026 में दर्ज प्रकरण के फरार आरोपी अजय उर्फ लुक्का (18 वर्ष) निवासी शोभानगर वार्ड क्रमांक 13, पटेरा तथा अंकित अहिरवार (24 वर्ष) निवासी शोभानगर, पटेरा को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर, सहायक उपनिरीक्षक बल्देव प्रसाद अहिरवार, प्रधान आरक्षक रूपलाल, प्रधान आरक्षक प्रमोद चौबे एवं आरक्षक इन्द्रजीत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।










































