—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*38 वर्षों की उल्लेखनीय सेवा के बाद वरिष्ठ स्टेनो राजेंद्र कुमार असाटी सेवानिवृत्त*
*नेहरू पार्क में प्रातःकालीन भ्रमणकर्ताओं ने किया सम्मान स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की दी शुभकामनाएं*

दमोह। विद्युत मंडल, दमोह के वरिष्ठ स्टेनो राजेंद्र कुमार (चंदू) असाटी 30 जून को लगभग 38 वर्षों की निष्कलंक, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाएं पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर नेहरू पार्क, दमोह में प्रातःकालीन भ्रमणकर्ताओं द्वारा उनके सम्मान में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि राजेंद्र असाटी ने अपने पूरे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और सौम्य व्यवहार से सभी का विश्वास एवं सम्मान अर्जित किया। कर्मचारी हितों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सभी के साथ आत्मीय संबंध उनके व्यक्तित्व की विशेष पहचान रहे। उनके उत्कृष्ट सेवाकाल को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर डॉ. अनिल चौधरी, राजेंद्र अग्रवाल, अशोक पटेल, आकाश असाटी, राजीव मखीजा, मुकेश मम्मा सहित अन्य वक्ताओं ने राजेंद्र असाटी के व्यक्तित्व एवं असाटी समाज में उनके योगदान की सराहना की। सभी ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया और स्वस्थ, सुखमय, सक्रिय एवं दीर्घायु सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं।
समारोह आत्मीयता और सम्मान के वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित प्रातःकालीन भ्रमणकर्ताओं ने श्री असाटी के उज्ज्वल भविष्य तथा स्वस्थ, आनंदमय एवं सक्रिय जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।












































