Home » अपराध » Mp » *राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी विदाई एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल*

*राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी विदाई एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*40 वर्षों की शैक्षणिक सेवा पूर्ण होने पर सहायक शिक्षक अनिल कुमार तिवारी का भव्य सम्मान*

*राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी विदाई एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल*

दमोह, 2 जुलाई 2026। शासकीय विद्यालय भाटखमरिया के सहायक शिक्षक अनिल कुमार तिवारी के 40 वर्षों के उत्कृष्ट एवं समर्पित शैक्षणिक सेवाकाल पूर्ण होने पर आयोजित विदाई एवं सम्मान समारोह में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी शामिल हुए।

समारोह में राज्यमंत्री श्री लोधी ने श्री तिवारी के दीर्घ सेवाकाल, कर्मनिष्ठा, अनुशासन तथा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय जीवन की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी उनके व्यक्तित्व एवं कार्यशैली को प्रेरणादायी बताते हुए भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर आनंद धाम पीठाधीश्वर दंडी स्वामी नर्मदानंद सरस्वती जी महाराज, जिला परियोजना समन्वयक मुकेश द्विवेदी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This