Home » अपराध » Mp » *राज्यमंत्री लखन पटेल ने सहायक शिक्षक आनंद पटेल के सेवानिवृत्ति समारोह में दी शुभकामनाएँ*

*राज्यमंत्री लखन पटेल ने सहायक शिक्षक आनंद पटेल के सेवानिवृत्ति समारोह में दी शुभकामनाएँ*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*राज्यमंत्री लखन पटेल ने सहायक शिक्षक आनंद पटेल के सेवानिवृत्ति समारोह में दी शुभकामनाएँ*

दमोह, 02 जुलाई 2026। प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने पथरिया विकासखंड के ग्राम बिलानी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सहायक शिक्षक आनंद पटेल के सेवानिवृत्ति समारोह में शामिल होकर उन्हें सम्मानित किया और शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि सहायक शिक्षक आनंद पटेल ने अपने लंबे शिक्षकीय जीवन में निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ भावी पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, अनुशासित कार्यशैली और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

उन्होंने ईश्वर से श्री पटेल के स्वस्थ, सुखमय एवं सक्रिय सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि समाज और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभवों का लाभ आगे भी मिलता रहे, यही सभी की अपेक्षा है। समारोह में उपस्थित लोगों ने भी श्री आनंद पटेल की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This