Home » अंतर्राष्ट्रीय » *कर्ज और सट्टा लेनदेन से परेशान युवक ने खाया सेल्फास जिला अस्पताल में भर्ती*

*कर्ज और सट्टा लेनदेन से परेशान युवक ने खाया सेल्फास जिला अस्पताल में भर्ती*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*कर्ज और सट्टा लेनदेन से परेशान युवक ने खाया सेल्फास जिला अस्पताल में भर्ती*

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के चंडी जी वार्ड निवासी 32 वर्षीय विकास पिता कुंदन कुमार ने कथित तौर पर कर्ज और सट्टा लेनदेन से जुड़ी परेशानियों के चलते सेल्फास का सेवन कर लिया। गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास ने बताया कि विगत दिनों से मुन्नालाल अठया और राजेश मांझी द्वारा सट्टा लेनदेन के संबंध में लगातार पैसों की मांग की जा रही थी। उसका कहना है कि वह अब तक दोनों को करीब 2 लाख रुपये दे चुका है, लेकिन इसके बावजूद उससे बार-बार पैसे मांगे जा रहे थे।

विकास के अनुसार, उसने राज चंदेल से भी पेटी उठाई थी, जिसके एवज में वह 15 हजार रुपये चुका चुका है, जबकि शेष राशि की मांग की जा रही थी। उसने आरोप लगाया कि पिछले दो-तीन सप्ताह से तीनों लोग लगातार पैसे मांग रहे थे और उसे धमकियां भी दे रहे थे। इसी मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठा लिया।

घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल दमोह जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी तथ्यों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This